लखीमपुरखीरी, नवम्बर 27 -- प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूल वैन को रोका तो पता चला कि उस पर नम्बर प्लेट तक नहीं लगी है। अन्दर बच्चे बैठे थे। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि बच्चे बैठे होने के कारण वैन को सीज नहीं किया गया है। स्कूल वैन का चालान किया गया है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वह अपने अभिभावकों से कहें कि ऐसे वाहन से न भेजें। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य ऐसे वाहनों का प्रयोग बच्चों को लाने व ले जाने में न करें। वहीं अभिभावकों से अपील की कि जिस वाहन से उनका बच्चा जा रहा है उस वाहन के बीमा, फिटनेस, नम्बर प्लेट व परमिट के बारे में जानकारी कर लें। अगर अभिलेख पूरे नहीं हैं तो उस वाहन से बच्चों को न भेजें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...