पीलीभीत, फरवरी 11 -- पीलीभीत। पिछले दिनों जारी किए गए नोटिसों के बाद अब तक संतुष्टिजनक जवाब नहीं मिलने पर विनियमित क्षेत्र की टीम ने माधोटांडा रोड पर बाइपास के पास विकसित हो रही कॉलोनी के लिए गए पक्के निर्माण को ढहा दिया गया। साथ ही बाइपास के ऐसे 16 लोगों को अब निशाने पर लिया गया है जिनकी तरफ से अब तक जवाब नहीं आया है। जल्द ही अगला एक्शन होगा। शहर में खत्म हो रही जमीनों के बाद शहर और बाइपास पर अब निर्माण शुरू हो गए हैं। कुछ निर्माण की अनुमति ली गई है तो कुछ अभी बिना अनुमति के ही हैं। इसी बीच विनियमित क्षेत्र के प्राधिकारी नियंत्रक/सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने जेई समेत राजस्व व पुलिस की टीम के साथ पीलीभीत माधोटांडा रोड स्थित बाइपास से पूर्व विकसित हो रही रिहायश को लेकर यहां मिनी लोडर से ध्वस्तीकरण किया गया। मिनी लोडर लेकर पहुंची टीम ...