गाज़ियाबाद, फरवरी 10 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में बिना नक्शा स्वीकृत स्वीकृत कराए संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की तैयारी है। इसको लेकर जीडीए उपाध्यक्ष ने सभी जोन प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सभी की सूची तैयार कर उनपर सिलिंग की कार्रवाई करें। जीडीए में मंगलवार को हुई बैठक में जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी जोन में बिना नक्शा पास कराए विभिन्न तरह के प्रतिष्ठान संचालित है। ऐसे में इनकी सूची तैयार की जाए। इसमें होटल, फैक्टरी, गोदाम आदि सभी शामिल होने चाहिए। ताकि इन्हें नोटिस देकर नक्शा पास कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जा सके। इससे प्राधिकरण की आय भी बढ़ेगी और कई नए प्रोजेक्ट धरातल पर आएंगे। बता दें कि जीडीए क्षेत्र को आठ जोन में बांटा हुआ है। इसके मुख्य रूप से देहात क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए फैक्टरी, होटल और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.