रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में राजस्व टीम एवं नगरपालिका परिषद टांडा की संयुक्त टीम ने रविवार को टंडोला में बिना किसी सक्षम प्राधिकारी से नक्शा पास कराए विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करवा दिया। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा अवैध निर्माण को हटवाया गया और संबंधित व्यक्तियों को चेतावनी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...