पूर्णिया, दिसम्बर 2 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों बिना नंबर प्लेट की कई नए और पुराने वाहन सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं जिसमें फोर व्हीलर के अलावा दो पहिया वाहनों की तादाद अधिक है। ऐसे अधिकांश वाहनों पर युवाओं को अक्सर सवार होकर इधर-उधर घूमते देखा जा रहा है। इससे जहां क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं का खतरा बढ़ गया है वहीं मोटर वाहन अधिनियम की जमकर खिल्लियां उड़ रही है। बताया जा रहा है कि बनमनखी अनुमंडल के तीनों थाना क्षेत्र में लगातार सख्ती से वाहन चेकिंग नहीं होने के कारण ऐसे वाहन चालकों के बीच पुलिस का भय नहीं है। गौरतलब है कि बिना नंबर प्लेट के वाहनों का इस्तेमाल अधिकांश अपराधिक प्रवृत्ति के लोग घटनाओं को अंजाम देने में करते हैं। वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं रहने के कारण घटना के बाद वाहन की पहचान करना तथा अपराधियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.