नई दिल्ली, फरवरी 6 -- फ्रोजन शोल्डर यानी कंधे की अकड़न और तेज दर्द आजकल बहुत आम समस्या बनती जा रही है। लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठना, गलत पोश्चर, उम्र बढ़ना, डायबिटीज या चोट के बाद कंधे को सही तरह से मूव ना करना- ये सभी इसके कारण हो सकते हैं। इस समस्या में हाथ ऊपर उठाना, पीछे ले जाना या साधारण काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह द्वारा सुझाई गई यह घरेलू पोटली थेरेपी प्राकृतिक तरीके से दर्द और जकड़न कम करने में मदद कर सकती है।क्या है पोटली थेरेपी और यह कैसे काम करती है? पोटली थेरेपी एक पारंपरिक घरेलू उपाय है जिसमें गर्म जड़ी-बूटियों और मसालों की पोटली बनाकर प्रभावित हिस्से पर सेंक दिया जाता है। इससे मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, अकड़न कम होती है और दर्द में राहत मिलती है। फ्रोजन शोल्डर के मामले...