फिरोजाबाद, नवम्बर 16 -- रजावली थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पति की दूसरी शादी को लेकर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। शिकायतकर्ता तनु निवासी रुधऊ, नगला बीच ने बताया कि उसकी शादी 22 जुलाई 2020 को साहिल खान निवासी गोथुआ, राजमल से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति एवं परिवारजनों ने उसे प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया था। तनु के एक बेटा है जो वर्तमान में उसके साथ रह रहा है। थानाध्यक्ष रजावली ने बताया कि मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बारात रुकवाने संबंधी तथ्यों की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...