मेरठ, सितम्बर 23 -- विवाहिता को पति के दूसरी शादी का पता चला तो उसने विरोध जताया। गुस्साए पति ने पत्नी व दो बच्चों पर हमला कर दिया और उन्हें बेरहमी से पीटा। महिला की तहरीर पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मेडिकल के प्रताप विहार निवासी प्रीति राठी ने बताया कि उसकी शादी सचिन सोलंकी से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। शादी के एक माह बाद ही पति व ससुरालियों ने दहेज कम लाने का आरोप लगा उत्पीड़न शुरू कर दिया था। कई बार उसके पिता से रुपया वसूला। उसने पति पर दो महिलाओं से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। कहा, पति ने गुपचुप दो बच्चों की मां से शादी कर ली। उसे पता चला तो उसने विरोध किया। पति ने उस पर हमला बोल दिया। उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.