मधुबनी, मार्च 21 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। ट्रैक्टर पर बिना ढके हुए बालू ले जाना माना है। मगर यह धड़ल्ले से होता रहता है। बुधवार को जिला खनन पदाधिकारी अश्वनी कुमार झंझारपुर में बिना ढके हुए बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। झंझारपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। साथ ही 1,09,780 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। खनन अधिकारी ने बताया कि कमला पुल के समीप उजला बालू लदा हुआ ट्रैक्टर जा रहा था। रोकने पर ड्राइवर ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला। पुलिस बल खदेड़ कर ट्रैक्टर को रोका और पुलिस बल के सहयोग से उसे झंझारपुर थाना पर लाया गया है। अब तक ट्रैक्टर से बालू ले जाने की कोई वैध कागज प्रस्तुत नहीं हुई है। ट्रैक्टर के चेचिस नंबर से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उसका रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं दिख रहा था। ट्रैक्टर ढाला को बिना कवर किए हुए बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.