हल्द्वानी, फरवरी 4 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल जिले में रेत-बजरी के परिवहन से होने वाले धूल प्रदूषण को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। बिना तिरपाल या किसी सुरक्षात्मक कवर के रेत-बजरी ढोने वाले सभी वाहनों को कार्रवाई करने को कहा है। बुधवार को डीएम ललित मोहन रयाल ने जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के रेत-बजरी का परिवहन सड़कों पर धूल उड़ाता है। स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने मामले में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ), जिला खनन अधिकारी, एसएसपी नैनीताल और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। स्टोन क्रशर परिसरों तथा उनके आसपास के संपर्क मार्गों पर भी नियमों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.