छपरा, मार्च 12 -- छपरा, हमारे संवाददाता। राज्य औषधि नियंत्रण पटना के आदेश पर जिले में सभी दवा दुकानों पर विशेष रूप से छापेमारी चल रही है। बिना डॉक्टर के पर्चा पर लिखी गयी एंटीबायोटिक दवा बेची जा रही है। वैसे दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त करने और दुकान सस्पेंड करने की कार्रवाई भी की जाएगी। मंगलवार को सहायक औषधि नियंत्रक जितेंद्र कुमार सिंह ने दिघवारा थाना क्षेत्र के विराट फार्मा, चकनूर में छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान चिकित्सीय पुर्जो पर बिकने वाली दवाओं खासकर एंटीबायोटिक के क्रय विक्रय की गहराई से जांच की गई । जांच में बच्चों में प्रयोग की जाने वाली मोनोसेफ इंजेक्शन, सेफ़्टास टैबलेट, एमॉक्सीसिलिन क्लावुलेनिक एसिड टैबलेट जो कई प्रकार के संक्रमण इत्यादि में काम आता है उन औषधियों के विक्रय का रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.