नैनीताल, जनवरी 7 -- नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में भवाली रोड पर बुधवार को एक टैक्सी स्कूटी पार्क होने से जाम लग गया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस को देख स्कूटी चालक भागने लगा। पुलिस ने उसे रोककर दस्तावेज और डीएल दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाया। एसआई बबीता ने बताया कि बिना डीएल स्कूटी चलाने पर सोमेश्वर निवासी प्रकाश चंद्र का चालान कर स्कूटी सीज कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...