नवादा, फरवरी 11 -- रोह, निज प्रतिनिधि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की उदासीनता के कारण एक बड़ी आबादी की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। विभाग द्वारा पेयजलापूर्ति केंद्र में क्लोरीनेटर की व्यवस्था रहने के बावजूद ग्रामीणों को क्लोरीनेटेड वाटर सप्लाई नहीं किया जा रहा है। क्योंकि शुरू से आज तक क्लोरीनेटर कभी चालू नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में जलमीनार एवं भूमिगत पाइप में काई जम गया है और जलापूर्ति के दौरान लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। लोगों ने कई बार पानी में काई आने की शिकायत पंप ऑपरेटर से किया। मगर इस गंभीर समस्या का समाधान निकालने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। नतीजा जलमीनार से पेयजल आपूर्ति के दौरान लोगों के घरों में पहुंचने वाले पानी में कभी-कभार काई भी निकलता है। ऐसे पानी का सेवन करने पर लोगों के सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इस पानी का सेवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.