ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, अप्रैल 7 -- यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के लिए इंटरचेंज बनाने का काम शुरू हो गया है। दोनों इंटरचेंज करीब 480 मीटर लंबे और 11 मीटर चौड़े होंगे। इन्हें 6.01 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। इनका निर्माण कार्य इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य है। यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी प्रस्तावित है। फिलहाल 230 एकड़ में प्रथम चरण के शिलान्यास की तैयारी चल रही है। यमुना एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी को सीधे जोड़ने के लिए फिलहाल इंटरचेंज नहीं है। प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 21 किलोमीटर पर दो इंटरचेंज बनाने का निर्णय लिया था। दोनों इंटरचेंज भाईपुर गांव में बनाने का काम शुरू हो गया है। यहां अंडरपास पहले से बना है। ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.