गाजीपुर, जुलाई 31 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेल मजिस्ट्रेट के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों में अफरातफरी मच गई। अभियान के दौरान मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की जांच की गई। चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश करने वालों को भी पकड़ा गया। इसके अलावा पायदान पर यात्रा करने, अवैध रूप से रेल पटरी पार करने और धूम्रपान करने वाले यात्री भी पकड़े गए। चेकिंग में कुल 48 यात्रियों को विभिन्न प्रकार के उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद यात्रियों को रेल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर कुल 24 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना भरने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। चेकिंग अभियान में जीआरपी प्रभारी जैयदान सिंह और आरपीएफ उप निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.