नई दिल्ली, फरवरी 3 -- वजन कम करने के लिए आजकल लोग डायटिंग करते हैं, घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और कई दवाइयां का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ लोग बिना जिम और डायटिंग के भी वजन कम करने का करिश्मा दिखा रहे हैं। हैदराबाद के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर कुमार ने X (ट्विटर) पर अपनी पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पहले काफी मोटे और बाद वाली में पतले-फिट दिख रहे हैं। डॉक्टर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन की वजह से मैंने 30 किलो वजन कम कर लिया। साथ में लिखा अब मेरा हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल सबकुछ कंट्रोल में रहता है। चलिए बताते हैं उन्होंने ये जादू बिना जिम जाए कैसे किया और क्या था उनका रूटीन।क्या था डॉक्टर का रूटीन डॉक्टर सुधीर ने बताया कि उनका वजन कब इतना बढ़ गया पता नहीं चला। परेशानी तब हुई जब उन्हें...