रायबरेली, जनवरी 29 -- रायबरेली संवाददाता। बिना जांच के प्रमाण पत्र जारी करने वाले प्रदूषण केन्द्रों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। गुरुवार को हिन्दुस्तान में खबर छपते ही अधिकारी सक्रिय हो गए और हरदासपुर के कई प्रदूषण केन्द्रों की जांच कर पूछताछ की। गुरुवार को एआरटीओ प्रर्वतन उमेश कटियार अपनी टीम के साथ हरदासपुर पहुंच गए। प्रदूषण जांच केन्द्रों पर हो रहीं अनियमितताओं को लेकर कई केन्द्रों पर जांच कर पूछताछ की। उन्होने संचालको से केन्द्र की मशीनों की कैलीब्रेसन के कार्य कराने को कहा। उन्होंने चेतावनी देते हुए संचालकों से बगैर वाहन की जांच के प्रदूषण सर्टिफिकेट जारी न करने को कहा। उन्होने कहा कि प्रदूषण जांच केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। केन्द्र पर मौजूद मशीनों के बारे में पूरी जानकारी संचालक के पास होना आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.