श्रावस्ती, फरवरी 3 -- गिरंटबाजार। हरदत्त नगर गिरंट रेंज के औसानकुंडी बीट जंगल से वन निगम जंगल में छपान की लकड़ी काटने में जुटा हुआ है। एसडीओ वेद प्रकाश ने वन निगम के ट्रैक्टर ट्राली को रोककर चेक किया तो ट्राली पर बिना छपान की कुछ लकड़ी मिली। इस पर वनक्षेत्राधिकारी गिरंट हरिनारायण सिंह को फोन करके बताया और औसानकुंडी वन चौकी पर वन निगम के वाहनों को खड़ा करवा दिया। एसडीओ ने बताया कि लकड़ी की जांच कर गिनती कराई जा रही है। जो लकड़ी नियमित रूप से काटी जाती है। उसमें छपान की जाती है। लेकिन बिना छपान की लकड़ी अवैध रूप से कटान की होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...