कानपुर, फरवरी 7 -- शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था साहवेस ने कृष्णा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बच्चों के लिए तनाव मुक्त परीक्षा की हेल्पलाइन शुरू की। डॉ रचना त्रिवेदी ने कहा कि अत्याधिक अपेक्षा ही बच्चों में तनाव देती है, माता-पिता और शिक्षकों को बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए। डॉ प्रेम दास ने कहा कि तनाव की ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए परिणाम की चिंता बिना परीक्षा का आनंद लें। साहवेस के संस्थापक सचिव धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यह हेल्पलाइन बच्चों को तुरंत काउंसलर से कनेक्ट कर उनकी समस्या का निदान करेगी। इस अवसर पर डॉ अंजली केसरी, डॉ जयप्रकाश मौर्य, कृष्णा पब्लिक स्कूल के निदेशक और प्रधानाचार्य अंजली श्रीवास्तव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...