लातेहार, फरवरी 5 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के छेन्चा कोयल नदी बालू घाट से एक कारोबारी के द्वारा लुक-छिप पर बिना चालान रसीद के बालू का उठाव धड़ल्ले से करने की सूचना मिली है। उक्त बालू को बिना चालान रसीद के बरवाडीह में लाकर बेचा जा रहा है। ऐसा कर हजारों रुपये राजस्व का रोज नुकसान किया जा रहा है, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई उक्त कारोबारी पर नही हो रही है। बताया जाता है कि नदी घाट से कई ट्रैक्टर बालू को बिना चालान रसीद रोज लाया जा रहा है। विभागीय स्तर पर इसकी जांच नही की जा रही है और न ही बालू लेकर आ रहे ट्रेक्टरों से चालान रसीद को देखा जा रहा है। इधर पंचायत सचिव विजय शंकर राम ने भी बिना चालान रसीद के एक कारोबारी के द्वारा बालू उठाव करने की सूचना मिलने की पुष्टि की है। कहा कि विभागीय अधिकारी को अवगत हमेशा कराया जा रहा है। अधिकारियों से ...