उन्नाव, फरवरी 21 -- उन्नाव। जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले गुणवत्तापूर्ण इलाज के दावों की शनिवार को उस समय पोल खुल गई, जब परिवार कल्याण महानिदेशक (डीजी) डॉ. पवन कुमार अचानक निरीक्षण करने जा पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी से सने बिना चादर के स्ट्रेचर और स्टाफ का संवेदनहीन व्यवहार का आरोप सुनकर महानिदेशक का पारा चढ़ गया। बदहाली देख बिफरे डीजी ने अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं सुधारने की अंतिम चेतावनी दी है। शासन ने सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार देने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूज जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं का खामियाजा मरीज उठाने को मजबूर हैं। अक्सर मरीजों द्वारा की जा रही शिकायतों की जांच करने शनिवार को परिवार कल्य...