मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर में ऑटो व ई रिक्शा के नए मार्ग का अनुपालन कराने के लिए लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। गोबरसही, भगवानपुर और यादव नगर के पास जांच कर बिना कोड वाले आटो का चालान काटा गया। मौके पर ट्रैफिक डीएसपी महेश चौधरी मौजूद रहे। जांच में बिना कलर कोड व रूट के चल रहे ऑटो व ई रिक्शा चालकों पर कार्रवाई हुई। ट्रैफिक थानाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा के मुताबिक नए प्रावधानों के में ऑटो चालकों से करीब डेढ़ लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। मौके पर ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। तीन हजार ऑटो की संघ ने सौंपी सूची इस बीच नए निर्धारित रूट के अनुसार तीन हजार ऑटो व ई रिक्शा की कलर कोडिंग का काम पूरा हो गया। जिला ऑटो रिक्शा एवं ई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.