बदायूं, फरवरी 20 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव नगला डल्लू में एक युवक के बैंक खाते से बिना किसी कॉल या ओटीपी के 49,999 रुपये निकल जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव नगला डल्लू निवासी चमन पुत्र इदरीश ने बताया कि वह अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर बैंक खाते से रुपये कटने का मैसेज आया। मैसेज देखते ही उनके होश उड़ गए। खाते से 49,999 रुपये निकल चुके थे। चमन का कहना है कि उन्हें न तो किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और न ही उन्होंने किसी को ओटीपी साझा किया। ऐसे में बिना कॉल और ओटीपी के खाते से रकम निकलना उन्हें हैरान कर रहा है। आमतौर पर साइबर ठगी में कॉल, लिंक या ओटीपी के जरिए वारदात को अंजाम दिया जाता है। रुपये कटने की जानकारी मिलते ही चमन बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंच...