मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व मध्य रेल बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग कर ट्रेनों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई कर रही है। पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि 01 से 31 दिसंबर के बीच रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 1032 लोगों को हिरासत में लिया। ऑपरेशन समय पालन के तहत 429 लोग दानापुर, समस्तीपुर मंडल में 266, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 131, सोनपुर मंडल में 116 तथा धनबाद मंडल में 90 लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में 2629 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.