सिद्धार्थ, अप्रैल 25 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। सिद्धार्थनगर जिले में हुए धान-गेहूं खरीद घोटाले की जांच में नया मामला सामने आया है। पीसीएफ के तत्कालीन जिम्मेदारों ने धान-गेहूं परचेज खाते से बिना काम किए ही बस्ती जिले के कई लोगों के खाते में भुगतान किया है। मामले की जानकारी होते ही विभागी टीम ऐसे लोगों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। दरअसल सिद्धार्थनगर जिले में हुए धान खरीद घोटाले की जांच में पता चला है कि पीसीएफ के तत्कालीन जिला प्रबंधक अमित कुमार चौधरी व एकाउंटेंट उमानंद उपाध्याय ने गेहूं व धान परचेज खातों से लगभग 200 व्यक्तियों सहित आदर्श उपभोक्ता समिति, क्रय-विक्रय समिति, राइस मिलर्स एवं अन्य फर्मों को गलत भुगतान किया है। इसके बाद जांच टीम ऐसे लोगों की कुड़ली खंगालने में जुट गई। बैंक स्टेटमेंट की जांच में पता चला कि इन दोनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.