किशनगंज, जनवरी 5 -- किशनगंज। संवाददाता बंगाल की तरफ से आने वाली ई - रिक्शा के पेपर की जांच की कार्रवाई सोमवार की सुबह से शुरू की गई है। एसडीएम अनिकेत कुमार व एसडीपीओ गौतम कुमार सोमवार सुबह एमजीएम रोड चेक पोस्ट व रामपुर चेक पोस्ट पहुंचे। जहां दोनों अधिकारियों के द्वारा ई -रिक्शा के कागजातों की जांच की गई और बिना कागजात के परिचालन हो रहे ई -रिक्शा को जप्त किया गया। शहर में बढ़ती ई -रिक्शा की संख्या व बिना कागजात के परिचालन को लेकर उक्त कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम और एसडीपीओ ने बारी-बारी से बंगाल से आने वाले ई -रिक्शा के कागजातों की जांच की। इसके अलावे शहर के अलग अलग स्थानों में भी इ - रिक्शा की जांच की गई। जिसमें कुल 32 ई - रिक्शा जप्त किया गया है। जप्त ई - रिक्शा को यातायात थाना परिसर में रखा गया है। शहर में बढ़ती जाम का कारण मुख्य रूप से ...