गाजीपुर, मई 5 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में बिजली विभाग की लापरवाही से पिछले नौ माह से बिना कनेक्शन लेजराइजेशन के ही राजकीय मेडिकल कॉलेज के 300 बेड अस्पताल की बिजली आपूर्ति चल रही थी। इसकी जानकारी कुछ दिनों पहले हुई जिसके बाद आनन फानन में विद्युत अधिकारियों ने कनेक्शन लेजराइजेशन की प्रक्रिया को पूरा कर दिया। शहर के गोराबाजार स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के अस्पताल में 28 अगस्त 2024 को ही बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, लेकिन 29 अप्रैल 2025 तक इसका कनेक्शन 'लेजराइजेशन नहीं किया गया था। यह मामला विद्युत वितरण खंड नगर के एक्सईएन गोपाल सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद लेजराइजेशन की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिशासी अभियंता, ईडीडी-2 गाजीपुर गोपाल सिंह का कहना है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.