आदित्यपुर, दिसम्बर 6 -- आदित्यपुर, संवाददाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश हांसदा ने राज्य में बगैर एसआईआर कराए नगर निकाय चुनाव कराने के निर्णय को अनुचित बताया है। उन्होंने कहा कि बगैर एसआईआर निकाय चुनाव की निष्पक्षता संदिग्ध होगी। क्योंकि संवेदनशील क्षेत्र में संदिग्ध घुसपैठियों की संख्या बहुत ज्यादा है। उन्होंने राज्य में चल रहे स्पेशल रिवीजन और मैपिंग वर्क के बीच निकाय चुनाव कराने की घोषणा को अनुचित बताया तथा इसके लिए राज्य चुनाव आयोग और सरकार की आलोचना भी की। हांसदा ने कहा कि अगर पुरानी वोटर लिस्ट से चुनाव कराए जाएंगे, तो सही लोगों का चुनाव नहीं हो पाएगा। क्योंकि बाहरी और घुसपैठिये भी चुनाव में हिस्सा लेंगे, चुनाव लड़ेंगे और सत्ता तक पहुंच जाएंगे, जो राज्य के लिए एक विडंबना साबित होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर 12 राज...