रायबरेली, जनवरी 27 -- जगतपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में बनाए गए सामुदायिक शौचालय शोपीस बनकर खड़े हैं। 2020-21 में लाखों रुपए की लागत से बनाया गया बैरी हार ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का संचालन पंचायत विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते नहीं हो सका। जिसे केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई। ग्राम पंचायत बैरी हार में लाखों रुपए की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। जिसमें पानी की टंकी, बिजली व्यवस्था, साफ सफाई, खिड़की दरवाजे नहीं लगाए गए हैं। यह झाड़ झंकार में तब्दील है। गांव के लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान करन बहादुर सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान द्वारा इसका निर्माण कराया गया था, भुगतान भी हो गया। इसके बावजूद पानी की टंकी बिजली व्यवस्था खिड़की दरव...