संतकबीरनगर, जनवरी 3 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि बिना उचित कारण पत्रावलियों को निरस्त न किया जाय। यूनियन बैंक आफ इण्डिया की करनजोत शाखा से योजना की एक भी फाइल स्वीकृत न होने पर नाराजगी जताई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में बैंक आफ इण्डिया की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा योजनातंर्गत कुल 25 पत्रावलियां बैंक को प्रेषित की गईं जिसके सापेक्ष 03 पत्रावलियां बैक पोर्टल पर लंबित हैं। 08 पत्रावलियों को निरस्त कर दिया गया है। लंबित पत्रावलियों की समीक्षा के दौरान आवेदक बिरेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे। शाखा प्रबन्धक द्...