फरीदाबाद, मार्च 6 -- फरीदाबाद। गुरुवार को फरीदाबाद में खनन विभाग की टीम ने बिना ई रवाना बिल के खनिज वाहन पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दी। यह कार्रवाई खनन विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग के आदेशानुसार की गई। विभाग की टीम जिले में अवैध खनन और खनिज वाहनों की नियमित जांच कर रही है। जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान ने बताया कि गुरुवार को चैकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली, जिसमें रोडी और डस्ट भरी हुई थी, को चेक किया गया। ड्राइवर के पास कोई बिल या ई रवाना नहीं था, जिसके कारण इसे एनआईटी थाने-5 में सीज कर दिया गया। बिधलान ने कहा कि खनन विभाग महानिदेशक के दिशा निर्देशों के तहत पूरे प्रदेश में चैकिंग अभियान चला रहा है, जिसका उद्देश्य अवैध खनन पर रोक लगाना और बिना ई रवाना बिल के खनिज वाहनों की निगरानी करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.