उन्नाव, फरवरी 8 -- उन्नाव। हर रविवार आयोजित होने वाले आरोग्य मेले में ग्रामीण मरीजों को समय पर इलाज मिलना अब चिंता का विषय बन गया है। बीघापुर और असोहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अधिकांश डॉक्टर और स्टाफ निर्धारित समय पर मौजूद नहीं दिखे, जिससे दर्जनों मरीज निराश होकर घर लौट गए। प्रभारी सीएमओ ने कई पीएचसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। अधिकांश समय नदारद डॉक्टर बीघापुर क्षेत्र के मेहरवान खेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में आसपास के दर्जनों गांव के ग्रामीण उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद पीएचसी में अव्यवस्थाएं हावी हैं। मरीजों के अनुसार, पीएचसी में तैनात अधिकांश डॉक्टर मौके पर नहीं रहते। कई बार यहां तैनात वार्ड ब्वॉय ही अस्पताल खोलता ...