मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- आगामी 30 मार्च को सिसौली में जिला जाट महासभा के बैनर तले आयोजित महापंचायत में जाट समाज के लोग आरक्षण की मांग को लेकर हुंकार भरने की पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने बरवाला, सिसौली , खेड़ी गनी , मोहमदपुर, फुगाना आदि गांवों में पंचायत की। सभी गांव वालों ने सैकड़ों लोगों के साथ सिसौली में पहुंचने का आश्वासन दिया । गांव फुगाना में सभा की अध्यक्षता बीर सेन और संचालन जयवीर सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि बिना आरक्षण हासिल कर समाज का भला नहीं हो सकता क्योंकि जाट समाज के समकक्ष जो बिरादरी है उनको आरक्षण मिल रहा है उसकी वजह से वो बिरादरी बहुत आगे बढ़ रही है। हमारा समाज बिना आरक्षण के पिछड़ रहा है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.