लखनऊ, सितम्बर 30 -- बिना दरें आयोग से स्वीकृत हुए नया कनेक्शन स्मार्ट प्रीपेड मीटर के साथ ही देने की अनिवार्यता के खिलाफ मंगलवार को राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ अवमानना याचिका दायर कर दी है। उपभोक्ता परिषद ने आरोप लगाया है कि अभी तो स्मार्ट प्रीपेड मीटर की दरें ही तय नहीं की गई हैं, ऐसे में उपभोक्ताओं से मीटर के दाम कैसे वसूले जा रहे हैं? परिषद ने कहा कि उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन पर पांच से छह गुना तक अधिक चार्ज चुकाना पड़ रहा है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन ने अवैधानिक तौर पर नया कनेक्शन स्मार्ट प्रीपेड मीटर के साथ ही देने की बाध्यता कर दी है। नए कनेक्शन में वही मीटर इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जो आरडीएसएस योजना के तहत आए थे। उन मीटरों को उपभोक्ताओं के यहां ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.