रांची, जनवरी 16 -- रांची। विशेष संवाददाता भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का शुक्रवार को भाजपा रांची महानगर जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। सैकड़ों कार्यकर्ता पुष्पमालाओं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं का है। उन्होंने कहा कि आज यदि मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं, तो वास्तव में आप सभी ही प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बिना किसी अपेक्षा के संगठन की सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं के कदम स्वयं सफलता को चूमते हैं। अपने राजनीतिक संघर्ष का उल्लेख करते हुए श्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.