आजमगढ़, दिसम्बर 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के गांधीनगर लक्षिरामपुर निवासी उर्सोतम राय ने मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक पर बगैर कमेटी और अनुमोदन के साढ़े चार करोड़ रुपये का टेंडर निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम से टेंडर निरस्त करने के साथ ही जांच और कार्रवाई की मांग की है। डीएम को भेजे पत्र में उर्सोतम राय ने कहा है कि प्रमुख अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने आननफानन में बगैर कमेटी बनाए और जिलाधिकारी और कोषाधिकारी की अनुमति के बिना ही टेंडर निकाल दिया है। जिसकी अंतिम तिथि 27 दिसंबर है। अधीक्षक के रिटायर होने में सिर्फ चार दिन बचे हैं। कमीशन के चक्कर में इतनी जल्दबाजी में टेंडर निकाला गया है। उन्होंने जांचकर टेंडर निरस्त करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...