सीतापुर, फरवरी 15 -- यूपी के सीतापुर जिले में पुलिस की कार्यशैली से नाराज सेवता से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर मथुरा थाना पहुंचे। पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगा नारेबाजी करते हुए विधायक थाने में ही धरने पर बैठ गए। विधायक व उनके समर्थकों ने थाना प्रभारी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने विधायक को समझाने का प्रयास किया पर वह मानने को तैयार नहीं हुए। एएसपी उत्तरी दुर्गेश सिंह ने जांच करा 24 घंटे के भीतर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिलाया तब जाकर विधायक माने। इस दौरान करीब चार घंटे तक रामपुर मथुरा थाने पर हंगामा चला। रामपुर मथुरा के सुरजनपुर में निषाद समाज की आरे से शनिवार रात गांव में नौटंकी का आयोजन था। बिना अनुमति हो रही नौटंकी को रामपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.