भदोही, जनवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। भू-विन्यास (लेआउट) विकसित करने के मामले में सोमवार को बीडा ने कार्रवाई की। शहर से सटे सर्रोई सात लोगों के निर्माण कार्यों को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कराया गया। इसके कारण संबंधित में हड़कंप की स्थित रही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण बीडा के सीईओ एवं डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि बीडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में मौजा सरौई में बीडा की अनुमति के बिना ही कालोनी बसाने का काम किया जा रहा था। जानकारी पर संबंधित को नोटिस दिया गया। सार्थक जबाव ना मिलने पर सोमवार को कार्रवाई किया गया। उक्त गांव के गाटा संख्या 281 पर करीब 36 सौ वर्ग मीटर में मो. शादाब, अबुकैफ निवासी काजीपुर, जैशुल इस्लाम निवासी निजामपुर, गाटा संख्या 162 पर करीब 21 सौ वर्ग मीटर में शमशेर अली, नसीम अहमद, मुबारक अली, मासूम अली निवासीगण सर्रोई तथा ग...