बस्ती, जून 16 -- बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने बिना अनुमति के लिए मिट्टी खनन व परिवहन के मामले में केस दर्ज किया है। खान अधिकारी प्रशांत यादव ने तहरीर देकर बताया है कि पिछले चार जून की रात करीब साढ़े 11 बजे एडीएम व एसडीएम सदर ने वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में भ्रमण के दौरान मिट्टी लदे एक डंपर को रोका। जांच के दौरान वाहन पर लदे मिट्टी के खनन व परिवहन से संबंधित प्रपत्र वाहन चालक प्रस्तुत नहीं कर सका। खान अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने बिना अनुमति के चोरी-छिपे मिट्टी का अवैध खनन व परिवहन करने के आरोप में गाड़ी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.