उरई, जनवरी 13 -- कोंच। नदीगांव विकास खंड के ग्राम घिलौर के मजरा ईश्वरी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बिना प्रशासनिक अनुमति के प्रतिमा स्थापित किए जाने और प्रस्तावित अनावरण व शोभायात्रा से पहले कुछ ग्रामीणों द्वारा विरोध जताए जाने के बाद प्रशासन ने कार्यक्रम पर रोक लगा दी। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल के साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई। कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा की बैठक में गांव की परती भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद प्रतिमा स्थापित कर दी गई। प्रधान द्वारा 8 जनवरी को उपजिलाधिकारी कार्यालय में प्रतिमा अनावरण एवं शोभायात्रा की अनुमति के लिए आवेदन भी किया गया था। अनावरण कार्यक्रम मंगलवार को प्रस्तावित था। हालांकि, कार्यक्रम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.