शामली, जनवरी 28 -- क्षेत्र के गांव पावटीकला में गांव में बिना अनुमति डीजे के साथ रैली निकालकर हुडदंग मचाया गया। मामले में एक नामजद व 30-40 वाहन सवारों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव पावटीकलां निवासी शिवकुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया है कि 26 जनवरी की शाम करीब साढ़े चार बजे उनके गांव में कादिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर 30-35 बाइकों, एक गाड़ी और डीजे के साथ सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना रैली निकाली। रैली के दौरान कुछ युवक डीजे पर डंडे के साथ बैठे हुए थे। आरोप है कि युवकों ने शिव मंदिर के सामने काफी देर तक हुडदंग मचाया, जिस कारण गांव में शांतिभंग की आशंका बन गई। इस दौरान आरोपियों की वीडियो भी बनाई गई, जो उसके पास मौजूद है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक नामजद आरोपी है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.