नोएडा, जनवरी 9 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-34 स्थित सुपरटेक पवेलियन सोसाइटी की एओए का फंड बिना अनुमति निकालने के मामले में आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में केस दर्ज हुआ है। एओए के पूर्व उपाध्यक्ष ने दो पदाधिकारी समेत बैंक स्टाफ पर साठगांठ कर नया खाता खोलने और फंड के 3.88 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। केस न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। सुपरटेक पवेलियन सोसाइटी की एओए करीब छह साल पहले जून 2019 में बनी थी। एओए का यश बैंक में एक खाता खुलवाया गया। इसमें सोसाइटी के कोष की सारी रकम जमा होती है। पारदर्शिता के लिए एओए के खाते से रकम निकालने के लिए सचिव के अलावा दो सदस्यों के हस्ताक्षर होने अनिवार्य है। एक अप्रैल 2025 को एओए के बैंक खाते में 3.22 लाख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.