बगहा, जनवरी 7 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। जल संसाधन विभाग के तिरहुत नहर प्रमंडल 1 एवं 2 समेत दोन नहर प्रमंडल रामनगर में करोड़ों की निकासी की मामले में बुधवार को तीसरे दिन भी जल संसाधन विभाग के दो सदस्यीय विजिलेंस की टीम फाइलों के खंगालने में जुटी रही। जल संसाधन विभाग के विजिलेंस टीम का नेतृत्व इंजीनियर आयुष प्रकाश कर रहे है। विजिलेंस की टीम नहरों के बांधों की रखरखाव के लिए रखे गए मेठ, रेन कट और बारिश के नाम पर बांधों को क्षतिग्रस्त दिखाकर बगैर विभागीय अनुमति के लगातार 3 वर्षों तक लाखों रुपए खर्च किए जाने के मामले को टीम गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं नियमों की अनदेखी करके परित्यक्त वाहनों के नाम पर निकासी की भी जांच टीम कर रही है। टीम के द्वारा कागजात के साथ-साथ स्थल निरीक्षण भी किया जा रहा है। विजिलेंस की टीम को नौतन, बैरिया, योगापट्टी,...