सहारनपुर, फरवरी 12 -- गुरुवार को भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय ज्ञापन देने जा रहे किसानों को प्रशासन ने अनुमति न होने का हवाला देते हुए प्रदेश कार्यालय सीडकी पर रोक लिया तथा वार्ता के बाद एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने सीडकी पहुंच किसानों का ज्ञापन लिया। प्रदेश प्रभारी रविंद्र त्यागी ने बताया कि गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर समस्याओं संबंधित ज्ञापन देने का कार्यक्रम था, जिसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई थी। सुबह सीडकी स्थित प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को किसान इकट्ठा हुए थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अनुमति न होने का हवाला देते हुए रोक लिया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार सांसदों व विध...