लखनऊ, फरवरी 23 -- पारा थानाक्षेत्र के बुद्धेश्वर चौराहे के पास स्थित द डेली ग्राण्ड कैफे में बिना अनुमति के हुक्का बार संचालित हो रहा था। जानकारी होने पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को मौके से 14 युवकों को गिरफ्तार किया है। वहां से हुक्का, फ्लेवर तंबाकू समेत कई सामान बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की। पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने आलमनगर रोड स्थिम एचडीएफसी बैंक के ऊपरी मंजिल पर संचालित हो रहे द डेली ग्राण्ड कैफे में हुक्का बार चलने की सूचना पर छापेमारी की। अंदर युवक टेबल पर बैठकर हुक्का पीते हुए मिले। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर 14 आरोपियों को पकड़ लिया। कैफे से 5 हुक्का, 6 हुक्का पाइप, 30 पैकेट फ्लेवर तंबाकू, 5 सिलिकॉन चिलम, 50 ...