रुडकी, फरवरी 16 -- खेलपुर गांव के पास आम के फलदार पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने का मामला सामने आया है। उद्यान विभाग की तहरीर पर पुलिस ने बिना अनुमति के 80 हरे-भरे पेड़ों को काटने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उद्यान सचल केंद्र के प्रभारी पप्पन यादव को सूचना मिली थी कि खेलपुर गांव के पास एक खेत में बड़े स्तर पर आम के हरे पेड़ काटे गए हैं। सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो वहां लगभग 80 फलदार पेड़ कटे हुए पाए गए। उद्यान विभाग के अनुसार हरे और फलदार पेड़ों को काटने के लिए विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। इस मामले में किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। विभाग अब खेत मालिक की जानकारी जुटा रहा है ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...