गाजीपुर, दिसम्बर 3 -- जमानियां। क्षेत्र में संचालित ईंट भट्ठों की कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करने और पर्यावरणीय मानकों के संबंध में बुधवार को पुलिस ने भट्ठा संचालकों के साथ बैठक की। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने सभी संचालकों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी, जिला प्रशासन की अनुमति और माइनिंग लीज सहित सभी आवश्यक स्वीकृतियां समय पर प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमतियों के भट्ठा संचालन कानूनन अपराध माना जाएगा। बैठक में चिमनी की निर्धारित ऊंचाई, धुआं उत्सर्जन सीमा और पर्यावरण संरक्षण संबंधी नियमों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। प्रभारी निरीक्षक ने चेतावनी दी कि मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में दिनेश जालान, बबलू राय सहित कई भट्ठा संचालक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.