गंगापार, फरवरी 13 -- मांडा में एक दर्जन किसानों के लगभग छह सौ कुंतल धान बिना अंगूठा लगे धान क्रय केन्द्र पर तौले जा चुके हैं। अचानक पोर्टल बंद होने से किसानों का अंगूठा न लग पाने के कारण भुगतान भी अधर में लटके होने से किसानों में असमंजस बना हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन एक कुंतल धान खरीद की घोषणा भी जनपद से 70 किमी दूर होने के कारण मांडा के किसानों को नहीं मिल पा रहा है। मांडा क्षेत्र के हाटा क्रय केन्द्र के किसान कमला पटेल और मांडा क्रय केन्द्र के बेदौली गाँव की किसान संगीता त्रिपाठी सहित एक दर्जन किसानों का लगभग छह सौ कुंतल धान बिना अंगूठा लगे क्रय केन्द्र पर तौला जा चुका है। 31 जनवरी तक किसानों का तौल हो गया था। एक फरवरी से अचानक पोर्टल बंद हो गया, जिससे किसानों का अंगूठा नहीं लग पाया। मामले में मांडा के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ...