बदायूं, दिसम्बर 2 -- बदायूं शादी की सीजन चल रहा है। बाजार में दूध, दही और पनीर की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में मिलावटखोर सक्रिय हैं बार-बार अधिकारियों तक शिकायत की तो बिनावर में छापामारी कर दी। छापामारी के दौरान भारी मात्रा में मिलावटी पनीर पकड़ा गया है और मिलावटी पनीर को नष्ट किया गया है। वहीं सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। सोमवार को सहायक आयुक्त द्वितीय सीएल यादव ने सदर तहसील टीम के साथ बिनावर कस्बा में छापामारी की। बिनावर कस्बा स्थित मुनब्बर के पनीर ईकाई का औचक निरीक्षण किया। छापामारी के दौरान खाद्य पदार्थ पनीर का निर्माण मिलावटखोरी करके किया जा रहा था। मौके से टीम ने 76 किलो पनीर बिक्री को भंडारित पाया। जिसकी गुणवत्ती संदेह के आधार पर पनीर का एक नमूना भी लिया गया। वहीं मिलावटी 76 किलो पनीर को खेतों में ले जाकर नष्ट कराया गया है। इस पनीर...