देहरादून, फरवरी 2 -- रुड़की। बनारसी गांव में रविदास जयंती समारोह के बाद हुए बवाल व हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। मृतक आनंद के पिता लक्ष्मी चंद ने सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष के मृतक मांगेराम के पुत्र जॉनी ने 18 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों की ओर से हत्या, हत्या के प्रयास व बलवे आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए अभी भी भारी पुलिस बल तैनात हैं। अधिकारी पल-पल की खबर ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...